Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर की अनुशंसा पर लाखों की मंजूरी

राजनांदगांव । जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता राजेश श्यामकर की अनुसंशा पर जिला पंचायत द्वारा डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए लाखों रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है।
श्री श्यामकर ने बताया कि 15 वे वित्त से जिला पंचायत विकास योजना वर्ष 2022 – 23 में अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में लाखों रुपए के कार्य स्वीकृति करवाई गई है जिसमें मुख्य गांव इस प्रकार से है जोरातराई बोर खनन कार्य हैंडपंप सहित 1.00 लाख रुपये ।

मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, मुढीपार मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, बघेरा मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, परसबोड मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, खैरझिटी मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, उपरवाह मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, सलोनी मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, हडुवा मनगटा वाटर कूलर हाई स्कूल 0.60, गिधवा वाटर कूलर पूर्व माध्यमिक शाला 0.60, चावरदाल वाटर कूलर पूर्व माध्यमिक शाला 0.60, तुमढ़ीलेवा वाटर कूलर पूर्व माध्यमिक शाला 0.60,

कलडबरी वाटर कूलर पूर्व माध्यमिक शाला 0.60, टेमरी पचरी निर्माण 2.00, बघेरा पक्की नाली निर्माण 3. 00, जोरातराई पक्की नाली निर्माण 3. 00, उपरवाह समुदायिक भवन ज्योति कछ 2.00, मुड़पार मंच निर्माण 2. 00, पटेवा मंच निर्माण 2.00, परसबोड सोलर लाइट 1.50, डुरियां जिम सामग्री 2. 00 लगभग 25. 70 की निर्माण कार्यों की स्वीकृति कराई गई है।

श्री श्यामकर अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में  लगातार दौरा कर विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए के कार्य मंजूर कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में निर्माण कार्य को महत्व दे रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version