Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*एनएच-53 पर अंडरपास व सर्विस लेन को मिली मंज़ूरी*

*➡️ शहर को मिलेगा सुरक्षित, सुगम और एक्सीडेंट-मुक्त यातायात*

*राजनांदगांव।*

शहर के विकास और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल सामने आई है। वर्षों से प्रतीक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर अंडरपास एवं सर्विस लेन जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। यह निर्णय राजनांदगांव को एक्सीडेंट-मुक्त शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
एनएच-53 पर प्रस्तावित अंडरपास एवं सर्विस लेन के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी आएगी। भारी वाहनों और स्थानीय ट्रैफिक का पृथक्करण संभव होगा नागरिकों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति हमारे लाड़ले विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के सतत प्रयासों, मजबूत नेतृत्व और राजनांदगांव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है। डॉ. रमन सिंह जी के मार्गदर्शन में शहर निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है और आमजन के जीवन को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। चेंबर का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से व्यापार एवं उद्योग को मजबूती मिलेगी शहर के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। राजनांदगांव एक आधुनिक व सुव्यवस्थित शहर के रूप में उभरेगा। यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि शासन एवं जनप्रतिनिधि राजनांदगांव के नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में यह परियोजना शहर की पहचान को और सशक्त बनाएगी। आभार व्यक्त करने वाले प्रमुख पदाधिकारी कमलेश बैद जी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, आलोक बिंदल जी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, तरुण लहरवानी जी प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, योगेश खत्री जी कार्यकारिणी सदस्य, चंकी अग्रवाल जी कार्यकारिणी सदस्य आदि शामिल है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version