Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एपीसी ब्योहरे ने किया गोटाटोला संकुल का औचक निरीक्षण

राजनांदगांव : शिक्षा ब्लाक मोहला के नोडल अधिकारी सतीश ब्योहरे, एपीसी राजनांदगांव द्वारा संकुल केन्द्र गोटाटोला के शालाओं का औचक निरीक्षण किया। कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गोटाटोला में कक्षा 8वीं के बच्चों से मध्यान भोजन गुणवत्ता व अध्ययन-अध्यापन पर विशेष चर्चा किया गया।

बालक पूर्व माध्यमिक शाला गोटाटोला में कक्षा 7वीं के बच्चों से सामान्य ज्ञान व पहाड़ा पूछा गया। कुछ बच्चों में सुधार की आवश्यकता है एवं नियमित कार्य करने का निर्देश दिया गया। शिक्षक आंनद दास मानिकपुरी को शासकीय कार्य में अनावश्यक हस्ताक्षेप के लिये समझाइस दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोटाटोला में बच्चों से नेतृत्व क्षमता पर चर्चा किया व जानकारी दिया गया।

शाला व्यवस्थित पाया गया। शिक्षकों के कमी व भौतिक संसाधनों के संबंध में जानकारी लिया। प्राथमिक शाला बाँधाटोला में निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षक उपस्थित पाये गये, यहां बच्चों से मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर तथा शिक्षकों से अध्ययन-अध्यापन से संबंधित व पेयजल की जानकारी ली गई।

सभी शालाओं में मूलभूत आवश्यकता के संबंध में संस्था प्रमुखों से जानकारी ली और सभी को पिछड़ रहें बच्चों हेतु उपचारात्मक शिक्षण कराने का दिशा-निर्देश दिया व बैगलेस-डे का उपयोग बच्चों के बेहतर सिखने-सिखाने हेतु किये जाने और निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी शालाओं के निरीक्षण में संकुल प्रभारी प्राचार्य रविंद्र रामटेके और संकुल शैक्षिक समन्वयक आलोक कुमार मसीह उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version