Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दहेज मुक्त भारत की ओर एक और प्रेरणादायक कदम।

Cg24News-R :- रिसाली, दुर्ग। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च को समाप्त करने के उद्देश्य से जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में 9 अगस्त को रिसाली में दहेज मुक्त रमैनी (विवाह) का आयोजन हुआ। इस विवाह में वर-वधू बिना दहेज, बिना आडंबर और बिना फिजूलखर्ची के विवाह बंधन में बंधें।
जिसमें रानी यादव पुत्री मिट्ठू राम यादव, निवासी खुर्सीपार, भिलाई, तहसील एवं जिला दुर्ग का विवाह मनोज दास, पुत्र देवार सिंह साहू, निवासी वार्ड 19, मोगरा दफाई, तहसील डौंडी, जिला बालोद के साथ सम्पन्न हुआ।
विवाह का आयोजन नामदीक्षा केंद्र, रिसाली, जिला दुर्ग में किया गया। आयोजकों के अनुसार, संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान से प्रेरित होकर अनुयायी दहेज रहित और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने के साथ समाज में दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना है। इस पहल के माध्यम से दहेज मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और पाखंड मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही मानव कल्याण एवं मोक्ष मार्ग के प्रचार पर भी जोर दिया जा रहा है।
आयोजकों ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ इस पहल का समर्थन करें और दहेज मुक्त विवाह को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहभागी बनें। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी Satlok Ashram YouTube Channel तथा प्रतिदिन शाम 7:30 बजे साधना टीवी के प्रसारण के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version