Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेलुद में हुआ 67वां वार्षिक आमसभा का आयोजन, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे किसान

सेलूद/संतोष देवांगन : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अंतर्गत, वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति सेलुद में, आज 15 जून को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बलराम के पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर एवं साख समिति के अध्यक्ष किसान नेता जवाहर वर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोरध्वज साहू व विशेष अतिथि के रूप में खिलेश मारकंडे जनपद सदस्य पाटन उपस्थित रहे। वही आमसभा कार्यक्रम के शुरुआत में समिति प्रबंधक लक्ष्मी नारायण चंद्राकर के द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति का वार्षिक आय व्यय की जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया।

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के पत्रकार- संतोष देवांगन से चर्चा करते किसान नेता व अपैक्स बैंक के डॉयरेक्टर राकेश ठाकुर एवं अध्यक्ष मोरध्वज साहू। …

अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर ने कहा की आज भूपेश बघेल सरकार के राज में किसान खुशहाल और आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है. 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीद कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने किसानो का सम्मान किया है।  भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और आने वाले खरीफ फसल के धान को 2800 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से,  धान खरीदी की तैयारी में  है और साथ ही प्रति एकड़ प्रति किसान से 20 किंवटल धान की खरीदी भी कांग्रेस सरकार करेगी।  आज किसान साथियों का आय दो गुना हुआ है आज पूरा देश में यदि कोई समृद्ध प्रदेश है तो वह छत्तीसगढ़ प्रदेश है।

वही आमसभा को संबोधित करते हुए किसान नेता जवाहर वर्मा ने कहा की जब 2018 में कांग्रेस का सरकार बना तो सरकार बनते ही दो घंटा बाद किसानो का कर्ज माफ किया। विश्व का पहला राज्य है जो, आज दो रूपया किलो में गोबर खरीदने का काम करे है, और आज वर्मी कंपोस्ट खाद, सोसायटी के माध्यम से, किसानों को जैविक खेती के ओर बढ़ावा देने का काम कर रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि राकेश ठाकुर ने, अन्नदाता को प्रणाम करते हुए कहा कि, जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बानी है, तब से किसान के हित में काम कर रहा है।

तत्पश्चात प्राधिकृत अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के राज में किसान खुशहाल एवं समृद्ध हो रहे हैं. आज किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा सोसाइटी में नहीं हो रही है. खाद बीज से लेकर के सभी प्रकार की सुविधा किसानों को शासन के द्वारा दिया जा रहा है।  किसानों की एक-एक दाना धान खरीदने की बात आज सच साबित हो रही  है. भूपेश बघेल सरकार अपने इस कार्यकाल में किसानों का पूरा धान खरीद कर किसान को सर्वाधिक सम्मान दिया है और किसान आज आर्थिक रूप से मजबूत हो गई है।इस अवसर पर सेलूद सोसायटी अंतर्गत  7  गांव से व आसपास के किसान भारी संख्या में मौजूद रहे साथ ही दिनेश वर्मा शाखा प्रबंधक, रोमन दास वैष्णव सह प्रबंधक सहित समिति के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version