सूरजपुर :14 नवंबर 2024, छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रति वर्ष 14 नवम्बर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान के लिए दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष सूरजपुर में खाद्य मंत्री छ.ग.शासन श्री दयालदास बघेल के मुख्य अतिथ्य में किया गया जिसमें जिला सूरजपुर अंतर्गत 7 परियोजनाओं के 1-1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।⬇️शेष⬇️
सम्मान के अनुक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में परियोजना सिलफिली के अनुजनगर आमापारा की श्रीमती सावित्री देवी राजवाडे़, सूरजपुर जमदेई बैगापारा से श्रीमती रजमनियां, भैयाथान अहिरापारा अनरोखा से श्रीमती नोविन राजवाड़े, ओड़गी घुरीघाट सेमरा से श्रीमती उषा बैश्य, रामानुजनगर देवनगर उपरपारा से श्रीमती रिता बघेल, प्रतापपुर बड़वार से श्रीमती रूकसाना एवं प्रेमनगर जनार्दनपुर से श्रीमती चम्पा सिंह को पुरस्कृत किया गया।⬇️शेष⬇️
इस दौरान प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, कलेक्टर सूरजपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मण्डलाधिकारी, सहायक पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग उपस्थित रहें।
