Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रीड यूथ सोसाइटी और पुलिस प्रशासन की पहल, नुक्कड़ नाटक से 100 परिवारों को किया जागरूक

रीड यूथ सोसाइटी और पुलिस प्रशासन की पहल

राजनांदगांव। रीड यूथ सोसाइटी एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 17 अक्टूबर 2026 को माँ पाताल भैरवी मंदिर प्रांगण में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लगभग 100 परिवारों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

नाटक में OTP धोखाधड़ी, APK फाइल के जरिए मोबाइल हैकिंग, व्हाट्सऐप हैकिंग, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने से बचने तथा OTP और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के बदलते तरीकों से अवगत कराना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था। इस पहल के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रीड यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष तोरण पटेल, लेखाधिकारी योगिता कुंबले, कनिष्का पटेल, तकनीकी अधिकारी चंद्रप्रकाश साहू, साहिल देवांगन तथा सक्रिय सदस्य सोनाली एवं हीना सहित सोसाइटी के अन्य 15 कर्मयोद्धाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Exit mobile version