सूचना के आधार पर डीआरजी, कोबरा एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
सर्च अभियान के दौरान 17 जनवरी 2026 की प्रातः से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
अब तक मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मृत माओवादियों के पास से AK-47 जैसे ग्रेडेड स्वचालित हथियार भी जब्त किए गए हैं।
इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद डीआरजी, कोबरा एवं एसटीएफ के जवान अत्यंत साहस, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध निर्णायक अभियान लगातार संचालित कर रहे हैं।
प्रारंभिक पहचान से संकेत मिलता है कि मृत माओवादी कैडरों में से एक नेशनल पार्क एरिया कमेटी का कुख्यात DVCM दिलीप बेड़जा हो सकता है, जबकि दूसरे माओवादी कैडर की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
अभियान की समाप्ति के पश्चात विस्तृत एवं अंतिम रिपोर्ट पृथक रूप से जारी की जाएगी।