Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फरसरा में भ्रष्टचार का आरोप, युमेन्द्र ने सौंपा ज्ञापन

फरसरा में भ्रष्टचार का आरोप, युमेन्द्र ने सौंपा ज्ञापन

मैनपुर : युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसरा में भ्रष्टचार जा आरोप लगाते हए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर व मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर को लिखित में आवेदन दिया है।

युमेन्द्र कश्यप सप्ताह भर पहले ग्राम पंचायत सराईपानी में सरपंच सचिव के ऊपर अनिमियता का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं, अब ग्राम पंचायत फरसरा में सरपंच सचिव के ऊपर भ्रष्टचार का आरोप लगाकर लिखित में शिकायत किए हैं। युमेन्द्र कश्यप ने आवेदन में लिखा कि जून माह 2022 माह फ़रवरी 2023 तक 15 वें वित्त, 14 वें वित्त, सामग्री कार्य की राशि भुगतान और राशि भुगतान के नाम पर लगभग 15 लाख रुपए पंचायत के खाता और दुकानदारों के खातों में हस्तांतरण कर आहरण किया गया है।

उक्त राशि के आहरण अनुसार पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायत फरसरा में आहरण राशि के हिसाब से कार्य नहीं कराया गया। जिससे यह प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायत फरसरा के द्वारा सरकार द्वारा ग्रामीण विकास कार्य के लिए स्वीकृत राशि को भ्रष्टचार किया गया है। युमेन्द्र कश्यप ने कहा कि मेरे द्वारा मुख्यालय मैनपुर पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपाकर इनकी उचित जाँच कर भ्रष्टचारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

Exit mobile version