संतोष देवांगन/राजनांदगांव शहर में ‘संस्कारधानी सर्वसमाज’ सभी समाज की ABIS green में एक मीटिंग रखी गई जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समाज के लोग उपस्थति हुए,शहर में अमन शांति व आपस मे भाई चारा बने रहे इसके लिए मीटिंग में सबकी रजा मंदी से ये बात हुई राजनांदगांव शहर संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है।
अभी कुछ समय से कुछ नासमझ लोगो की वजह से शहर का माहौल खराब हुआ था अब से जो भी समाज के व्यक्ति के द्वारा ‘FB फेस बुक’, इंस्टाग्राम, टिवटर या WhatsApp वाटसेप में किसी भी समाज के बारे में कुछ उल्टा सीधा मैसेज,फोटो या वीडियो डालता है तो वह स्वयं या उसके घर वाले जिम्मेदार होंगे इसमे कोई भी समाज किसी ऐसे व्यक्ति का साथ नही देगा जो समाज मे नफरत फैलाने का काम करेगा।
‘संस्कारधानी सर्वसमाज’ ने अपील करते हुए कहा है की सब अपने-अपने धर्मो का पालन करे कोई किसी के समाज के बारे में गलत टिप्पणी न करे ।
