Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सभी शराब दुकानें इस दिन रहेगी बंद, कलेक्टर ने दिया आदेश

FILE PIC

जगदलपुर : बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार ने 18 दिसम्बर 2022 को ”गुरू घासीदास जयंती” के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु ‘शुष्क दिवस’ घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने जिले के क्षेत्रांतर्गत 18 दिसम्बर को ”गुरू घासीदास जयंती” के अवसर पर देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.3 होटल बार, एफ.एल.7, एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार को 17 दिसम्बर को रात्रि 10 बजे से पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।

Exit mobile version