Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा मुंबई में छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण शामिल हुए

(संतोष देवांगन) रायपुर : भारत के महानगरी मुंबई के खारघर में अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी भव्य शोभा यात्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन मुंबई, महाराष्ट्र में 12 व 13 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया है।

छत्तीसगढ़ लोधी समाज के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में कार्यक्रम हेतु विभिन्न जिलों के पदाधिकारीयों ने उपस्थिति दिये। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय पदाधिकारी के पद में चयनित सभी पदाधिकारी का लंबी मुंबई में भव्य स्वागत किया गया है। आज 12 अप्रैल को देश के विभिन्न राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,गुजरात ,दिल्ली, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य से आए हुए पदाधिकारी शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोध लोधा लोधी व एटा विधायक विपिन कुमार डेविड विधायक ने महारानी अवंती बाई लोधी के तैल चित्र का माल्यार्पण व पूजा अर्चना उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित किया व अन्य राज्य से आए हुए राष्ट्रीय पदाधिकारीयों ने सामाजिक हित में अपने अपने विचार रखे। भोजन अवकाश उपरांत छत्तीसगढ़ से आए हुए राष्ट्रीय पदाधिकारी को स्वागत करते हुए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। संध्या 5:00 बजे से महारानी अवंती बाई लोधी शोभा यात्रा निकाली । रात्रि 8 बजे उपस्थित होकर शोभा यात्रा समापन की गई।

घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ के साथ भरत वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, गिरवर जंघेल पूर्व विधायक, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीला राम कौशिक राष्ट्रीय संगठन प्रचार सचिव नरोत्तम वर्मा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, जयप्रकाश कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ रामफल कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार सिंगौर, बनऊ वर्मा जिला अध्यक्ष लोधी समाज दुर्ग, हुकुमचंद जंघेल, सुरेश सिगौंर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में भाग लेने मुंबई पहुंचे।

Exit mobile version