Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को मिलेगा निशुल्क साइकिल, मंत्री ने दिया निर्देश

रायपुर : 9वीं के सभी छात्र (बालक-बालिकाओं) को निशुल्क साइकिल मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग (Education Department) के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, अब 9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता के सायकल निःशुल्क वितरित किए जाएंगे तथा स्कूलों में एयरपंप  की व्यवस्था भी की जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, अधिकारियों को 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी देने की तैयारी के निर्देश दिए।



मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, स्कूल के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे हों। वहीं इस बैठक में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति जनजाति के मेधावी छात्रों नियमित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट स्थान पर प्रोत्साहन राशि 15 हजार रूपए से बढ़ा कर 25 हजार रूपए करने का निर्णय भी लिया गया।



स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य में बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारा मकसद है। हमारी सरकार किसी भी योजना को लेकर पूर्वाग्रह से कार्य नहीं करेगी। व्यवस्था पहले से बेहतर और स्थाई हो ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ेंगे।



मंत्री बृजमोहन ने कहा कि, विभागों की भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शीं रखने के संबंध में सख्त हिदायत दी और कहा किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि ऐसा हुआ तो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी। शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती में बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।



Exit mobile version