Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में लू को लेकर अलर्ट जारी, कई शहरों में बारिश की संभावना

अलर्ट जारी

अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। और दोपहर तक पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच जा रहा है। वहीं लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील भी की है।

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने का असर राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में देखने को मिलेगा। साथ ही मौसम विभाग ने सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है।

Exit mobile version