Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कोयला परिवहन, चावल घोटाले और शराब घोटाले के हजारों करोड़ के घटाले के बाद एक और बड़ा घोटाला 

धमतरी : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला संगठन निर्देशानुसार आज भाजपा मंडल आमदी के अंतर्गत विभिन्न गौठान का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी आदरणीय नेहरू निषाद (प्रदेश संयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ) ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की सरकार ने गौठान में भ्रष्टाचार किया है जिसके अंतर्गत योजना में आबंटित किया, इसके अलावा ग्राम विकास के लिए आबंटित बजट को भी सरपंचों को डरा-धमका के गोठान के नाम पर ऐंठ लिया गया, जिसकी वजह से ग्राम विकास के काम रुक गए।

एक तरफ गांवों के साथ अन्याय हुआ, वहीं दुसरी तरफ गोठान और गोबर खरीद के नाम पर आबंटित हजारों करोड़ रुपयों को गायब कर दिया गया। आप अपने इर्द-गिर्द के किसी भी गोठान का दौरा कर लीजिए, आपको भ्रष्टाचार के सबूत आसानी से मिल जाएंगे, न गोठान में गायें मिलेंगी और न गोबर खरीद कर कंपोस्ट खाद बनाने जैसे कोई कार्य कहीं नज़र आएंगे। लेकिन भूपेश सरकार के रिकार्ड में ये सभी काम ऑन-पेपर चल रहे हैं।

अब आप खुद सोचिये की फिर ये हजारो करोड़ जा कहाँ रहे होंगे ? और भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में इतनी अंधी क्यों हो गई है कि उसने लूटने में गौ वंश को भी नहीं छोड़ा..??आगे इस अभियान के जिला प्रभारी आदरणीय महेन्द्र पंडित ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता से वादा है। कि इस भ्रष्टाचारी सरकार की एक-एक परते खोल के रहेंगे। भूपेश सरकार द्वारा किये गए हर एक भ्रष्टाचार की सजा उन्हें दिलवा के रहेंगे “भ्रष्टाचार के जुल्म के विरुद्ध, संघर्ष ही एक मात्र चारा है।

भूपेश सरकार चाहे अब कितने भी कर ले छल-बल, भ्रष्टाचारी को सजा दिलाने का, हमारा भी पक्का इरादा है। इस अभियान के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू भारतीय जनता पार्टी मम्मी मंडल महामंत्री अमन राव कोमल यादव केशव साहू अजब सिंह देवांगन बुद्धदेव साहू होरी लाल साहू झुमुक देवांगन भूत अध्यक्ष इतवारी राम राम प्रसाद टीकू यादव हिम्मत साहू गोपाल साहू पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सुकलाल दिनेश मंगल निषाद रिंकेश साहू दूज राम सिन्हा एवं एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Exit mobile version