Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गुरुदेव राइस मिल हादसे के बाद बवाल मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर चक्का जाम

 

गुरुदेव राइस मिल हादसे के बाद बवाल
मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर चक्का जाम, हादसे में एक मजदूर की मौत और पाँच के गंभीर रूप से घायल

राजनांदगांव जिले के चिचोला स्थित गुरुदेव राइस मिल में कल हुए भीषण हादसे के बाद आज हालात बिगड़ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत और पाँच के गंभीर रूप से घायल होने से आक्रोशित लोगों ने गुरुदेव राइस मिल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

पीड़ित परिजनों एवं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसा मिल प्रबंधन की घोर लापरवाही से हुआ। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे और मशीनों की उचित देखरेख भी नहीं की गई। हादसे में एक मजदूर का पैर कट जाने से हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
चक्का जाम के दौरान
👉मृतक परिवार को तुरंत मुआवजा,
👉 घायलों के इलाज का पूरा खर्च,
👉 और दोषी मिल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। हाईवे पर यातायात ठप हो गया है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
वही चिचोल महाराजपुर में राइस मिल में हादस के बाद काम बंद कर काम करने वाले मजदूर परिजन और आंदोलकरियों में काफी आक्रोश बना हुआ है वहीं नेशनल हाईवे चक्काजाम होने पर पुलिस प्रश्न, प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंच कर परिजनों का समझने में लगे हुए है

Exit mobile version