दुर्ग-पाटन/संतोष देवांगन : भारतमाला सिक्स लेन निर्माण में काम करने गए फुंडा निवासी मजदूर अशोक वर्मा का काम करते वक्त दैमार के पास हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्ग-पाटन फोरलेन मार्ग पर देवादा के पास आज मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवज़ा देने को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने सुबह चक्का जाम कर दिया। वही भारतमाला सिक्स लेन निर्माण कंपनी की कैंप कार्यालय का भी ग्रामीणों ने घेराव किया, जिसमे बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंच कर 50 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग पर डेट रहे।
आपको बता दें कि मृतक अशोक वर्मा के दो बच्चे है वे दोनो मानसिक रूप से विकलांग है वही उनकी धर्मपत्नी भी कमजोर है। वही चक्काजाम की खबर लगते ही स्थानीय भाजपा और कांग्रेस को नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।वही भारत माला सिक्सलेन निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण कार्य में काम कर रहे फुंडा निवासी मजदूर अशोक वर्मा का दुर्घटना में मौत के लिए मुआवजा देने की घोषणा के बाद बाद आक्रोषित ग्रामीण शांत हुए।
वही मौके पर प्रशासनिक अधिकारीयों को आक्रोषित ग्रामीणों को शांत कराने काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब कही जा कर सहमति बनी की मृतक के पत्नी के खाता में कंपनी 15 लाख रुपए जमा करेंगे, साथ ही तत्काल 2 लाख रुपए नगद देने व 5 लाख रूपये बीमा कम्पनी द्वारा देने की चर्चा दौरान ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। वही मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन के राजप्रधान युगलकिशोर आडिल ने अधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों और कंपनी के अधिकृत अधिकारीयों व पाटन पुलिस प्रशासन के बीच हुई चर्चा की बात को ग्रामीणों को बताया, तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
देखिए वीडियो
मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, एसडीओपी आशीष बंछोर, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, सहित कंपनी के अधिकारी कर्मचारी और मृतक के परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
