Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राशन दुकान की शिकायत के बाद कुम्हारी भाजपा पार्षदों ने दुकान का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

कुम्हारी/राकेश सोनकर : बीते दिनों नगर पालिका परिषद कुम्हारी के भाजपा पार्षदों के एक टीम के द्वारा कुगदा स्थित उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।⬇️शेष⬇️

इस विषय पर चर्चा के दौरान वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद एवं पीआईसी मेंबर खाद्य प्रभारी उमाकांत साहू ने बताया कि विगत कुछ दिनों से कुगदा गांव के निवासियों द्वारा लगातार राशन दुकान की शिकायत मिल रही थी शिकायत में ग्रामवासियों ने बताया कि 4 माह से उचित मूल्य की दुकान सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा है। दुकानदार राशन देने से लेकर सामग्री वितरण तक घोर लापरवाही कर रहे है कार्ड जमा करने के बाद भी चावल व शक्कर सहित अन्य सामग्रियों के लिए बार-बार भटकना पड़ता है।⬇️शेष⬇️

वही शिकायत के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा के निर्देश में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा एवं पार्षद खाद्य प्रभारी उमाकांत साहू वार्ड 22 पार्षद ओंकार मारकंडे, वार्ड 21 के पार्षद लता निषाद एवं युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री सुमित द्विवेदी, तिलक परिहार, सूरज यादव एवं वार्डवासियों द्वारा तत्काल उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया एवं दुकानदार से संपर्क कर निराकरण के उपयुक्त निर्देष दिये गए।

Exit mobile version