Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महादेव सट्टा एप के बाद आया लोटस सट्टा एप, दुर्ग पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

(संतोष देवांगन) दुर्ग : महादेव सट्टा एप का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है और, अब लोटस ऑनलाइन सट्टा एप सामने आ गया है। दुर्ग पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, हैदराबाद क्षेत्र में चल रहे लोटस ऑनलाइन सट्‌टा एप के माध्यम से 1 महीने के अंदर पैनल ने सवा करोड़ से ज्यादा का सट्‌टा लगाया गया है!

एडिशनल एसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने बताया कि, क्राइम ब्रांच को ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में एक युवक का इनपुट मिला था, उसका पीछा करते हुए पुलिस की टीम युवक के पीछे-पीछे भिलाई तक पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद हैदराबाद में चल रहे पैनल का मामला सामने आया।

इसी दौरान पैनल चलाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस को देख फ्लैट की तीसरी मंजिल से कूद गया। वहीं इस पूरे मामले में सफलता मिलने के बाद अब कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए दुर्ग पुलिस जल्द ही इसी से जुड़े और मामले का खुलासा करने की बात भी कर रही है। दुर्ग पुलिस के जवान हैदराबाद से आरोपियों को लेकर दुर्ग पहुंची।

एडिशनल एसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने बताया कि, इस ग्रुप में मास्टर आईडी देने वाला शुभम भी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं इस पैनल से एक माह में ही युवकों ने सवा करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और उनके पास से जब्त अलग-अलग अकाउंट में एक करोड़ 34 लाख रुपए मिले हैं। उन्होंने बताया कि लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सोने के जेवरात भी जब्त किए गए हैं, जो आरोपियों ने सट्‌टे की कमाई से खरीदे थे।

Exit mobile version