Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिवाली के बाद होगा महासम्मेलन, सरकार से होगी मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग

अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ की बैठक संपन्न

राजनांदगांव_ अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ की बैठक स्थानीय राष्ट्रीय कार्यालय वाला बाबा मंदिर, सोनार पारा में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप दास वैष्णव (किला मंदिर, दिग्विजय कॉलेज, राजघराना मंदिर) ने कहा कि संगठन की एकजुटता से ही विभिन्न समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने घोषणा की कि दिवाली के बाद राजनांदगांव में जिलेभर के पुजारियों एवं पुरोहितों का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश सचिव महाराज डोमन दास (बजरंगबली मंदिर, मानव मंदिर चौक) ने कहा कि आज मंदिरों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। सरकार को मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुजारियों की आर्थिक मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संघ जल्द ही सरकार से पुजारियों को मासिक सहयोग राशि प्रदान करने की मांग करेगा।

बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजनीय देव कुमार निर्वाणी, गिरधर शर्मा महाराज (जगन्नाथ मंदिर), जितेंद्र झा (दिग्विजय कॉलेज गणेश मंदिर), शेखर दुबे (दुर्गा मंदिर), वैभव निर्वाणी (बाला बाबा मंदिर), महेंद्र वैष्णव (राजा जमात मंदिर), संतोष वैष्णव, चंदन शर्मा (सृष्टि कॉलोनी मंदिर) सहित अनेक संत-महंत, पुजारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

सभा में गोलू मिश्रा (हनुमान मंदिर, चीखली), निखिल वैष्णव (शिव धाम, लखोली), ज्ञानेश्वर वैष्णव (खुर्द शिव मंदिर), राकेश वैष्णव (राधा कृष्ण लेबर कॉलोनी मंदिर), चंदन दास (हनुमान मंदिर), रिंकू दास (बड़े जमात मंदिर), मनीष दास (कृष्ण मंदिर), हालदार दास (महावीर मंदिर), निधि वैष्णव (शिव मंदिर, विकास नगर), एल.डी. निर्मोही, संजय वैष्णव, संदीप सतीश तिवारी (मां दंतेश्वरी मंदिर), किल्लापारा, लीवर कॉलोनी एवं अन्य क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने महासम्मेलन की तैयारी हेतु सहयोग की अपील की।

Exit mobile version