Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक निधि से ग्राम मुरमुरा एवं देवरी में विभिन्न निर्माण कार्य : 7 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Oplus_16908288

गरियाबंद। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए विकासखण्ड छुरा में कांक्रटीकरण/चबूतरा निर्माण/सौदर्यीकरण कार्यों हेतु 7 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर एवं जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी बी.एस.उइके ने इस संबंध में आदेश जारी किये है।

यह स्वीकृति राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर दी गई है। प्राप्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर ग्राम पंचायत मुरमुरा में कांक्रटीकरण कार्य झरझरा के लिए 2 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत देवरी में चबूतरा निर्माण/कांक्रटीकरण/सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों का क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छुरा द्वारा किया जायेगा।

Exit mobile version