Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेमेतरा जिले में बाघ की मौजूदगी पर प्रशासन ने दी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

बेमेतरा जिले में हाल ही में बाघ की मौजूदगी

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में हाल ही में बाघ की मौजूदगी के कारण प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सभी नागरिको से अनुरोध किया कि अपने घरों से बाहर न निकलें और उन स्थानों से बचें जहां हाल ही में बाघ को देखा गया है। ⬇️शेष नीचे⬇️

क्या करें, क्या न करें : बाघ से उचित दूरी बनाए रखें। इसे कोने में ना घेरे बल्कि भाग जाने, का रास्ता दें। घर के आसपास सतर्क रहे बच्चों को घर से बाहर ना जाने दें । राजस्व, वन और पुलिस के फील्ड अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए 24×7 काम कर रहे हैं।⬇️शेष नीचे⬇️

कलेक्टर की अपील : “कृपया सुरक्षा का ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। प्रशासन आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ”संपर्क करें : किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। सुरक्षा ही प्राथमिकता है।

Exit mobile version