Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

SBI के स्थापना दिवस पर एक्टर ने किया 14 वरिष्ठ रंगकर्मियों का सम्मान

रायपुर : भारतीय स्टेट बैंक एल एच ओ भोपाल द्वारा 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविन्द्र भवन भोपाल में सी जी एम विनोद मिश्रा और फ़िल्म/ टी वी एक्टर राजीव वर्मा के मुख्य आतिथ्य में स्टेट बैंक के 14 वरिष्ठ रंगकर्मियों का सम्मान किया गया।रायपुर अंचल से शकील साजिद और स्वाति केवलानी को स्टेट बैंक के नाट्य समारोह में बरसों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्टेट बैंक लेडीज़ क्लब अध्यक्षा श्रीमती आशा मिश्रा और महिला साथियों की मधुर सरस्वती वंदना से हुआ। सुंदर व्यंगपाठ शांतिलाल जैन जी ने किया। वही नलिन शर्मा, पल्लवी ,अंशुल माथुर ,योगेश ने शानदार गीत गाये । कार्यक्रम में सर्वश्री विजय श्रीधर ,कपिल तिवारी ,smt दुर्गा देवी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री बिनोद कुमार मिश्रा सहित अनन्य वरिष्ठ आधिकारियों द्वारा किया गया, एवं महाप्रबंधक श्री बीएल सैनी, श्री. शैलेंद्र सिंह तड़ागी, श्री नीरज प्रसाद और उप महाप्रबंधक के साथ बैंक स्टाफ, एवं उनके परिवार के सदस्यों सहित भोपाल मण्डल के एसबीआई लेडीज क्लब के सदस्यों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का सुंदर संयोजन संजय कुमार और उनकी टीम ने किया।नीलिमा झा ने सुंदर गीत गाया।आभार प्रदर्शन सी डी ओ दीपक झा ने किया ।

Exit mobile version