*यातायात सुदृढ़ करने जिला प्रशासन ने समझाइश के बाद गुड़ाखु लाईन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की*
*दुकान के बाहर रखे समान जप्त कर अतिरिक्त लगे शेड तोड़े*
राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की और कल जिला प्रशासन की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों में पहुंचकर दुकान की सीमा में समान रखने व अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। समझाइश के उपरांत अवमानना पर आज नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, सीएसपी श्री पुष्पेन्द्र नायक, तहसीलदार श्री अमीय श्रीवास्तव सहित प्रशासन की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ आज गुड़ाखु लाईन क्षेत्र में स्वयं निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। आजाद चौक से जीई रोड तक, गुड़ाखू लाइन से पूर्ण अतिक्रमण हटाया गया।
👉यह भी पढ़े : राजनांदगांव की समाज सेवी संस्थाएं कर रही खुलेआम अतिक्रमण, अधिकारियों का खुला संरक्षण
👉यह भी पढ़े : जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम बघेरा में “फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट” का निरीक्षण
गुड़ाखु लाईन क्षेत्र में आज निरीक्षण के दौरान रोड के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर समान रखा पाया गया। वही कई दुकानदारों का समान बाहर लटका पाया गया। कुछ के द्वारा तो दुकान के बाहर लम्बा चौड़ा शेड भी लगाया था। जिस पर आज जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी दल-बल के साथ गुड़ाखु लाईन तथा आजाद चौक के दुकाने जहां दुकान के बाहर समान रखा गया था, उनके समान जप्ती की कार्रवाई कर दुकान के बाहर लगे शेड मानव बल एवं जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वयं समान हटाया, जिनका समान नहीं हटा था उनका समान प्रशासन के टीम ने हटाई।
👉यह भी पढ़े : जनसंपर्क विभाग में सुरजीत और मनीष को मिली पदोन्नति, मनीष का स्थानांतरण हुआ बालोद
