Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आचार्य द्वारा BHN इंडियन पब्लिक स्कूल प्रबंधन का लिया जायजा

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद : गत दिनों गरियाबंद जिला के अन्तर्गत मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर B.H.N. इंडियन पब्लिक स्कूल में जायजा लेने आचार्य कथावाचक रामानुज पंडित युवराज पांडे ने सुबह B.H.N. स्कूल मैनेजर एवं प्रिंसिपल एवं टीचर स्टाफ प्रबंधन से मिले आचार्य युवराज पांडे जी ने स्कूल में दिए जा रहे शिक्षा व छात्र-छात्राएं की फीस एवं गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी लिए,उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल मैनेजर से चर्चा करते हुए कहा की जीवन मूल्यों पर आधारित नैतिक शिक्षा,संस्कार व देशभक्ति के ज्ञान बच्चों को देना चाहिए।

ताकि सभी विषय में छात्र-छात्राएं अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो सके शिक्षकों से चर्चा के उपरांत संस्था के शिक्षकों ने आचार्य जी का बहुत सम्मान किया एवं उनके बातों को विशेष महत्व देकर अब स्कूल में इन सभी चीजों का पालन करवाने पुर्ण आश्वासन दिया टीचरों से आचार्य युवराज पांडे जी ने टीचरों से और भी बात रखते हुए कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल में निरंतर ध्यान रखते हैं।

बच्चे खेलकूद से वंचित हो रहे हैं जो बच्चों को खेलकूद करवाने एवं शिक्षा देने के लिए भी आचार्य जी ने कहा जो बात B.H.N. स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बहुत अच्छा लगा साथ ही आचार्य जी ने हर क्लास पर सभी बच्चों से मिले जिसमें बच्चों को बहुत खुशी मिली साथ ही टआचार्य जी के स्कूल जाने से स्कूल में शिक्षकों के साथ खुशी का माहौल बना हुआ था इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सहित

अमलीपदर अध्यक्ष शेरा प्रधान व राजकुमार प्रधान सलमान समत खान चिंटू वाघे एवं सभी पत्रकार उपस्थित रहे

Exit mobile version