Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खबर का असर, गृहमंत्री के क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी गिरफ्तार, लेकिन मुख्य खाईवाल पुलिस की पकड़ से बाहर

दुर्ग पाटन/संतोष देवांगन : “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” ने एक दिन पूर्व उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंड़पेण्ड्री से सेलूद नहर पहुँच मार्ग पर सट्टा पट्टी लिखते हुए “गृहमंत्री के क्षेत्र में फल-फूल रहा सट्टा का कारोबार” खबर प्रकाशित किया था। और इस बात की सुचना उतई थाना प्रभारी श्री मनोज प्रजापति जी को भी दिया गया था. एवं इस विषय को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिला के पुलिस प्रशासन और जनता के हीरों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग डॉ० अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी उतई श्री मनोज प्रजापति के निर्देश पर पर सट्टा कारोबारियों पर सिकंजा कसने टीम गठित किया गया।

भाग -1, …… भाग -2  देखने के लिए चैनल को  SUBSCRIBE  करे और  जुड़े रहे “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” से 

वही उतई थाना प्रभारी को टाउन पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की गोंड़पेण्ड्री बांधा तालाब के पास एक व्यक्ति भगवानी यादव उतई निवासी द्वारा सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना तस्दीकी पर रवाना हुए मुखबीर के बताये स्थान व हुलिया के अनुरूप एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम भगवानी यादव पिता स्व० रूपसिंह यादव उम्र 33 साल साकिन मिलपारा उतई का रहने वाला बताया।

जहा गवाहों के समक्ष तलाशी पंचनामा तैयार कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक गुलाबी रंग के कागज में अंको में लिखा सट्टा पट्टी के 01 नग पर्ची एवं नगदी रकम 2370 रू० बरामद कर जप्ती कार्यवाही व गिरफ्तारी कार्यवाही की गई। जिस पर मामला जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 का होने तथा प्रकरण अजमानतीय जुर्म का पाये जाने से न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया । इन समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति, प्र0आर0 1052 हेमन्त चंदेल, आर0 क0 967 दुष्यंत लहरे एवं आर0 क0 1098 विजय कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा हैं।

कब तक पहुंचेगी खाईवाल तक पुलिस..? आपको बता दे की उतई थाना क्षेत्र गोंड़पेण्ड्री से सेलूद नहर पहुँच मार्ग पर सट्टा पट्टी लिखने वाला व्यक्ति भगवानी यादव तो सिर्फ सट्टा पट्टी लिखकर कमीशन लेता है. आरोपी भगवानी यादव का कहना था की वह गरीब आदमी है वह रोजी में उतई निवासी किसी अशोक देवांगन जो की सट्टा के मुख्य खाईवाल है उसको देता है। यह तो इस क्षेत्र का छोटी मछली है मगर बड़ी मछली मुख्य खाईवाल भी उसी क्षेत्र का है जो अभी भी उतई पुलिस के पकड़ से बाहर है। चूंकि यह क्षेत्र गृहमंत्री का संवेदनशील क्षेत्र है और यहाँ सट्टा का कारोबार खुलेआम चलना कई  तरह के बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है ?, जो की आने वाले चुनाव में विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है. मगर क्या उतई पुलिस इस मुख्य खाईवाल को पकड़ पाती है या नहीं अभी भी यह बात सवालों के घेरे में है। अब देखना यह है की आरोपी भगवानी यादव के आका तक उतई पुलिस पहुँच पति है या नहीं…?

Exit mobile version