Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

VIDEO : पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर से करोड़ों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.. पुलिस ने जारी किया वीडियो

भिलाई : दुर्ग पुलिस ने पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर से सोना चांदी सहित नगदी करोड़ों की चोरी करने वाले आरोपी को आखिरकार पकड़ ही लिया है। यह आरोपी अब तक 40 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। और चोर 12 साल नागपुर के जेल में कैद रहा। जब बाहर निकला तो उसने फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बार वे दुर्ग के पद्नाभपुर में पूर्व मंत्री के करीबी रिश्तेदार के यहां वारदात को अंजाम देते  हुए हाथ साफ किया। जहां से करोड़ों रुपए के सामान और कैश बरामद किए हैं। इसमें सोने-चांदी सबसे अधिक मात्रा में है।👇👇👇👇👇

वही दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, दुर्ग पदनाभपुर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 100 प्रतिशत रिकवरी कर ली है। 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी व 6 लाख रुपए कैश रिकवरी की गई है। मास्टरमाइंड संदेही को हिरासत में लिया गया है। एवं उससे लगातार पूछताछ जारी है। 40 से ज्यादा चोरी की वारदात में वह शामिल रहा है। दुर्ग में ही 4 से 5 चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। एसपी डॉ. पल्लव ने आगे बताया कि, अगले कुछ दिनों में दूसरी चोरी पर केस में भी रिकवरी की संभावना है।👇👇👇👇👇

रिकवरी टाइम में एएसपी संजय ध्रुव, दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर, एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, पदनाभपुर प्रभारी राजीव की टीम द्वारा 2 करोड़ से ज्यादा का चोरी हुआ सामान अब तक रिकवरी किया गया है। पुलिस टीम ने 3 दिनों में 5000 किमी से ज्यादा चोरों का पीछा किया। तब जाकर यह चोर पकड़ा गया। वहीं चोरी का मास्टरमाइंड 12 साल नागपुर जेल में रह चुका है।

Exit mobile version