Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुरानी रंजिश को लेकर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अनिश सूर्यवंशी निवासी नैला को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी जितेश सूर्यवंशी ने 23 मई को अश्लील गाली गलौच करते हुए सब्जी काटने के चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी सूचना देने के बाद रिपोर्ट करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 461/25 धारा 296, 115(2), 351 (2), 118(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़े :- फेसबुक के जरिए दोस्ती कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, MMS बना कर किया ब्लेकमैल

विवेचना के समय आरोपी जितेश सूर्यवंशी को पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर बताया कि, पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से प्रार्थी को हमला करना बताए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Exit mobile version