Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लोगों का मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस और एसएसपी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में वही नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के द्वारा लगातार हो रहे चोरी पर रोक लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के चलते उरला पुलिस को मोबाईल चोरी एवं छीनने वाले 01 आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है, बता दे की आरोपी के कब्जे से 05 नग कीमती मोबाईल साथ ही लगभग एक लाख पॉच हजार रूपये जप्त किया गया।

बता दे की चोरी, मारपीट, अवैध गांजा बिक्री, जैसे कई आपराधिक मामलो में जेल जा चुके खमतराई क्षेत्र का निगरानी बदमाश मोह.जुबेर ( नाम व पतामोह.जुबेर पिता मोह.असफाक उम्र 19 साल साकिन गाजीनगर मोह.रियाज पार्षद के घर के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.) जो थाना उरला क्षेत्र में भी सक्रिय रहता है, इस बदमाश के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी कि मोबाईल, पर्स आदि की छीना झपटी के अलावा ,चोरी व अन्य अवैध मामलो में शामिल रहता है। उरला पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
वही आज दिनांक 12.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई थी कि निगम कार्यालय बीरगांव के समीप आरोपी को देखा गया है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास कई कीमती मोबाईल मिले, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अलग-अलग चोरी और छीना झपटी के मामले में उन मोबाईलों को प्राप्त करना और बेचने का प्रयास करना बताया। आरोपी के कब्जे से 05 नग मोबाईल कीमती एवं लगभग एक लाख पॉच हजार रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 41(1$4) जॉफौ/379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
Exit mobile version