रायपुर : पुलिस ने 2 लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अपने भारतीय स्टेट बैंक उरला के सामने राधे होटल के सामने खडे होकर मोबाईल से बात कर रहा था। इस दौरान अछोली की तरफ से मोटर सायकल में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति आये और पीड़ित के मोबाईल को लूट कर रफू चक्कर हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर थाना उरला में अपराध क्र. 443/22 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उरला पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर एवं आरोपी लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की एवं आरोपियों की पता तलाश करते 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की ।
आरोपियों के कब्जे से मामले से संबंधित 1 मोबाईल एवं अन्य वारदातो के 4 मोबाईल कुल 5 मोबाईल तथा एक मोटर सायकल वाहन क्रमांक ( सीजी 04 एचव्ही 7587 ) को बरामद कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने बताया वे लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर इस तरह की लूट के वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों के विरूद्ध मूल अपराध सहित जप्त किये गये अन्य मोबाईलो पर धारा 41(1$4)जॉफौ/379 भादवि के मामलों में मशरूका जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उन्हें ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
- पारस यादव (18 वर्ष) पिता भागवत यादव साकिन दुर्गा चौक अछोली थाना उरला रायपुर (छ.ग.)
- जागेश्वर यादव (18 वर्ष) पिता देवनाथ यादव साकिन गांधी चौक के पास अछोली उरला रायपुर (छ.ग.)
