Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महिला की फोटो अश्लील तरीके से एडिट कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : जिले की बलौदा पुलिस ने महिला का अश्लील फोटो एडिट कर वाट्सएप में वायरल कर बदनाम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। बता दे की जिले में स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। जो जांजगीर चाम्पा जिले में पहली कार्रवाई है।

पीड़िता महिला ने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि अविनाश राठौर ने पीड़िता की फोटो, वीडियो को आपत्तिजनक एवं अश्लील तरीके से एडिट कर फोटो वीडियो को वाट्सऐप में अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों को लिखकर वायरल कर दिया है।

इसके साथ ही साथ आरोपी ने अपने व्हाटऐप्स की प्रोफाइल में पीड़िता की अश्लील फोटो को लगाया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 509 (ख), सूचना प्रोधोगिकी अधिनियम, की धारा 67, 67 A और स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम 1986 की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में लगी हुई थी। अब पुलिस ने खिसोरा गांव के रहने वाले आरोपी अविनाश राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्याययिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version