Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा, युवक की मौके पर मौत

महासमुंद : खदान मजदूरी का पैसा लेकर वापस घर जाते समय एक व्यक्ति की महासमुंद पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम घोडारी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, यह मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम कांपा थाना तुमगांव निवासी लक्ष्माण खंडेलवाल नदी चौंक ग्राम घोडारी के पत्थर खदान मे काम करता था, जो 05 अप्रैल 2025 को खदान मजदूरी लेने आया गया था, मजदूरी लेकर वापस शाम करीब 06:00 बजे अपने वाहन क्रमांक CG 06 CZ 8142 से गाव कांपा जा रहा था। इसी दौरान NH 53 रोड कर्नेल ढाबा ग्राम घोडारी के पास ग्राम बरबसपुर की ओर से विपरित दिशा से आ रहा मोटर सायकल क्रमांक CG06 GZ 3853 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सींडेंट कर दिया। दुर्घटना से लक्ष्मण खंडेलवाल को सिर, कंधा, कमर एवं बांया पैर में गंभीर चोंट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गया। बताया गया मोटर सायकल क्रमांक CG06 GZ 3853 का चालक अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारने से लक्ष्मकण खंडेलवाल की मौत हुआ है, घटना को गोलू चंद्राकर एवं थानसिंह साहू, नागेश साहू ने देखा है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Exit mobile version