Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चलती ट्रेन में हुआ दर्दनाक हादसा… कपड़ा व्यापारी की मौत.. क्षेत्र में शोक की लहर

दुर्ग : ट्रेन से फिसला कपड़ा व्यापारी, भिलाई के व्यापारी प्रियंक सोनी की मौत हो गई। प्रियंक सोनी व्यापार के काम से नागपुर गया हुआ था और कल रात सोमवार को वापिस भिलाई लौट रहा था। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पानी की बोतल लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने के वक्त उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। प्रियंक सोनी कपड़े के होलसेल का काम करता था।



प्रियंक सोनी रविवार की रात नागपुर से अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में भिलाई जाने के लिए चढ़ा था। अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे लेट होने से सोमवार रात 12.37 बजे राजनांदगांव स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान प्रियंक सोनी को प्यास लगी तो वो पानी बोतल खरीदने के लिए नीचे उतरा था। प्रियंक सोनी के साथ उसके मित्र भी साथ में बैठे थे। उन्होंने उसे समझाया कि ट्रेन कभी भी चल देगी, अभी मत उतर, आगे पानी ले लेंगे।



लेकिन प्रियंक सोनी नहीं माना और ट्रेन से उतर कर पानी खरीदने के लिए गया था तब तक ट्रेन चलने लग गई। प्रियंक सोनी ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा, लेकिन ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। प्रियंक सोनी ने स्पीड होने के बाद भी ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। जिससे उसका पैर फिसल गया और वो हादसे का शिकार हो गया।

Exit mobile version