Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नहाने के दौरान हुआ हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव

धमतरी : जिला के रुद्री के मुख्य नहर में नहाने गए हुए 4 बच्चों में से 1 बच्चा तेज बहाव में बह गया था। गोताखोरों की टीम बच्चे के शव को 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को परीक्षा खत्म होने के बाद कक्षा 9वीं के 4 छात्र मुख्य नहर की ओर गए हुए थे। वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट के आगे हनुमान मंदिर के पास नहाने के लिए पहुंचे हुए थे। जिसमें से 2 दोस्त पानी में नहाने उतरे इसी दौरान दोनों तेज बहाव में डूबने लगे। वहीं राहगीर ने 1 बच्चे को बचा लिया और दूसरा बच्चा बह गया, जिसका नाम यश मालू (12 वर्ष) पिता मदन मालू मराठा पारा निवासी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही रुद्री थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी विंकेश्वरि पिंदे, होमगार्ड कमांडेंट अपने गोताखोरों के साथ पहुंची। इसकी सुचना मिलने पर कलेक्टर नम्रता गांधी और एसडीएम विभोर अग्रवाल भी पहुंचे। नहर में पानी के बहाव को भी कम कराया गया था। लेकिन शाम तक तलाश लिए जाने के बाद भी बच्चा नहीं मिला। वहीं आज यानी शनिवार की सुबह होमगार्ड कमांडेंट शोभा ठाकुर अपनी टीम साथ घटनास्थल पहुंची और फिर से तलाशी अभियान शुरू कराया। जहां लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। जिसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में मातम छा गया है।

Exit mobile version