Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रिश्वत लेते हुए ACB-EOW ने रंगे हाथों पकड़ा, तहसीलदार गिरफ्तार !

कोंडागांव : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है। कोंडागांव में ACB ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन से भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के बदले नायब तहसीलदार ने पैसे की डिमांड की थी। जानकारी के मुताबित, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने आवेदन दिया था। इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी ACB को दी। ACB की टीम ने ट्रैप कर नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। ACB की टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version