Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम-मोहल्ला सभा अभियान के तहत “आप” की बैठक

दंतेवाड़ा : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्राम मोहल्ला सभा अभियान के तहत गीदम में “आप” कार्यकर्ताओ का बैठक, सभी पदाधिकारियों को दस दस गांव में सभा करने की जवाबदारी दी गई: समीर खान

आम आदमी पार्टी का बैठक गीदम में संपन्न हुआ, दंतेवाड़ा विधानसभा के सभी गांव मोहल्ला में सभा करेंगे आप के नेता ,लोगो को जागरूक करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने बूथ तक पहुंचेंगे – समीर खान

दंतेवाड़ा आगामी चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी बहुत ही गंभीर हैं ,गुजरात चुनाव के बाद अगला फोकस छत्तीसगढ़ हैं, इसलिए केंद्रीय टीम छत्तीसगढ़ के संगठन को लेकर बूथ तक कमेटी बनाने में जूट गई हैं ,आम आदमी पार्टी ने दंतेवाड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक आज गीदम में रखा गया,बैठक जिला प्रभारी समीर खान के उपस्थिति में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया

आप नेता समीर खान ने बताया आज आम आदमी पार्टी दंतेवाड़ा विधानसभा के सक्रिय सदस्यो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित गीदम में रखा गया था ,सभी कार्यकर्ताओ को दस दस गांव मोहल्ले में जन सभा करने की जवाबदारी दिया गया हैं ।

सभी कार्यकर्ताओ को दिल्ली सरकार के अभूतपूर्व किए गए कार्यों की जानकारी दंतेवाड़ा के एक एक लोगो को पहुंचाने को कहा गया, सभी सदस्यो ने दस गांव मोहल्ले में गांव संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया ,25 मई से 25 जून तक अभियान को सफल बनाने एवम संगठन विस्तार किया जाना तय किया गया ।

छत्तीसगढ़ के लोगो को भी दिल्ली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने आप कार्यकर्ता एवम जनता तैयार हैं लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने के लिए जनता एकजुट हो चुकी हैं लोगो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आप के नेता खड़े है ।

लोग बदलाव चाह रहे हैं लोगो के पास इसबार मजबूत विकल्प हैं केजरीवाल माडल का डंका पूरी दुनिया में छा गया हैं लोगो को बस चुनाव का इंतजार हैं

आज के बैठक में जिला अध्यक्ष ,बल्लू भवानी जी,विधानसभा अध्यक्षराजा राम कश्यप ,
विधनसभा संगठन मंत्री , लक्ष्मण मंडावी यूथ विंग अध्यक्ष, लखन सिंह नेताम ,महिला जिला अध्यक्ष लता नाग ,राजा राम मोरयाम,मनीष एमला,

मरहन सिंह नेताम ,दललो कड़ियांम,मासा मुरामी,रूपेंद्र वासुदेवा,सुरेश कुमार कुंजाम ,दिनेश भवानी ,
सुकमन कड़ती ,बलदेव कडती, और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे

Exit mobile version