Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आम आदमी पार्टी ने दिवंगत वरिष्ठ साथी स्व. गोपाल वैष्णव जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आम आदमी पार्टी ने दिवंगत वरिष्ठ साथी स्व. गोपाल वैष्णव जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने दल के निष्ठावान और वरिष्ठ दिवंगत साथी स्व. गोपाल वैष्णव जी के निज निवास गांव स्वरूपपुर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पार्टी नेताओं ने स्व. गोपाल वैष्णव जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह एक सच्चे, समर्पित और जनता के मुद्दों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले साथी थे। उनके विचार और संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करता रहेगा।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में पूरी आम आदमी पार्टी स्व. गोपाल वैष्णव जी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत जी, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ झा जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी जी, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के वरिष्ठ दिवंगत साथी स्व. गोपाल वैष्णव जी के निज निवास गांव स्वरूपपुर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान जी, प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा जी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान जी, एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े जी, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान जी, जिला अध्यक्ष अंकुल अग्रवाल जी, पार्षद इरफान इल्लू जी, अमन यादव जी सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version