Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एक युवक की लाश पायी गयी, डैम में दूसरे युवक कि तलाश जारी

रायपुर : खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक की लाश बरामद कर ली गई है, वही दूसरे की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू अभियान चलकर आज सुबह अर्जुन यादव की लाश बरमाद की गई। वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश SDRF की टीम द्वारा जारी है। यह घटना मुजगहन पुलिस थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है।

 

जानकारी के मुताबिक, दो युवक अर्जुन और भूपेश ने अपने दोस्तों के साथ संडे एन्जॉय करने के लिए प्लानिंग की। सभी नहाने काठाडीह सात पाखर डैम में पहुंचे। नहाते समय दोनों अचानक नदी में डूब गए। अर्जुन यादव नवा रायपुर का रहने वाला था, जबकि भूपेश भूडे जोरा का रहने वाला है।

Exit mobile version