Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पिकनिक मनाने गए युवक की डैम में डूबने से मौके पर हुई मौत

गरियाबंद : रायपुर से पिकनिक मनाने के लिए गरियाबंद क्षेत्र के कुकदा डैम पहुंचे 10 दोस्तों को यह अंदाजा नहीं था, कि उनमें से एक वापस नहीं लौटेगा। सभी दोस्त मस्ती के दौरान डैम में नहाने के लिए उतरे हुए थे, तभी एक युवक पानी में डूब गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान राजधानी रायपुर के भनपुरी निवासी 18 वर्षीय आर्यन सिन्हा के रूप में हुई है।

यह पूरा मामला पाण्डुका पुलिस थाना का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दिन 10 दोस्तों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा हुआ था। सभी दोस्तों का प्लान पहले गजपल्ला में पिकनिक मनाने का था। लेकिन वहां पानी नहीं होने के कारण सभी कुकदा पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर वहां पहुंची। रेस्क्यू कर युवक के लाश को बाहर निकाला गया।

Exit mobile version