Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवक पर हमला, उधारी मांगना पड़ा भारी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और अनुविभागीय अधिकारी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन तथा पुलिस थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 3 अप्रैल 2025 की है जब वार्ड क्रमांक 2 घरघोड़ा निवासी रघुनाथ हलवाई उर्फ राजा अपने मित्र हुकेश्वर बहिदार उर्फ रिंकु के साथ ग्राम बहिरकेला निवासी विजित सिंह ठाकुर उर्फ गोलू से कुछ रुपये उधार मांगने उसके घर गया था। इस दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने रघुनाथ पर चाकू से वार कर दिया। घायल रघुनाथ को उसके दोस्त रिंकु ने बचाया और पुलिस थाने पहुंचाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 73/2025 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1) में मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत की। साक्ष्यों के आधार पर धारा 109(2) BNS भी जोड़ी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और वारदात में प्रयुक्त चाकू को भी पेश किया, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। तत्पश्चात गुनहगार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Exit mobile version