“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट
राजनांदगांव : महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम एवं जिलाध्यक्ष किरण साहू ने जांजगीर-चांपा में एक 52 वर्षीय महिला के साथ अपराधियों ने जो दरिंदगी की है वह बेहद ही शर्मनाक और निंदनीय है इसकी जितना निंदा की जाए उतनी ही कम है 52 वर्षीय महिला विधवा अकेले अपने घर में थी हैवानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए अपराधी ने उसके साथ बलात्कार किया फिर उसके सीने पर चढ़कर उसको कुचला और पीट-पीटकर उसकी गर्दन तोड़ दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ भेंट मुलाकात की नौटंकी वाला कार्यक्रम कर रहे हैं इसका फायदा अपराधियों को भी मिल रहा है क्योंकि पुलिस प्रशासन को तो मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में नाम के लिए रखते हैं प्रदेश में अपराधियों का राज कायम हो चुका है अपराधियों को संरक्षण देने के कारण ही उनका हौसला बुलंद है। यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाया गया तो भाजपा महिला मोर्चा इसे लेकर उग्र आंदोलन करेगी और कुंभकरण की नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक की लड़ाई लड़ेगी।
