Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“”एक पेड़ मां के नाम” थीम पर मनाया गया पर्यावरण दिवस, वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जांजगीर चांपा : पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मे सरपंच नंदनी देवचरण के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया गांव में स्थित राम बांध तालाब के पास और ग्राम पंचायत भवन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया गया।

“”एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आज 5 जून को पूरे राज्य में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है और यह संदेश भी दिया जा रहा है कि, पेजल का स्तर पूरे जिले में बहुत ज्यादा गिर रहा है क्योंकि आज के समय में पेड़ पौधे लगाने से ज्यादा कटाई किया जा रहा है इस कारण जल स्तर गिरावट और तापमान में भारी वृद्धि भी हो रहा है यदि हर कोई 1 वृक्ष अपने नाम पर 1 वर्ष में 1 बार लगाया जाय तो बहुत ही अच्छा वातावरण अनुकूल होगा और लोग स्वस्थ भी होंगे आज के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच नंदनी देवचरण.उप सरपंच नीता रत्नाकर, दिनेश जांगड़े शिवकुमार,ओंकार, समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Exit mobile version