Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिले के कुल 72 स्कूल बस का किया जांच साथ ही वाहन चालकों के स्वास्थ्य का किया परीक्षण, जानिए पूरा मामला ?

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर शिक्षण सत्र की सुरुवात से पहले जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया।

आयोजित शिविर में जिले के कुल 72 स्कूली बस/छोटी स्कूली वाहनों की जांच किया गया। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की भी जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 4 चालकों को आंखों से संबंधित समस्या थी जिन्हें हायर सेंटर सिम्स अस्पताल बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 9 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दिया गया !

Exit mobile version