Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में हरेली की धूम, गेड़ी और पौधारोपण से दिया हरियाली का संदेश

शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में हरेली की धूम

* शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में हरेली की धूम, गेड़ी और पौधारोपण से दिया हरियाली का संदेश…

अमलेश्वर : शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। हरेली की भावना को साकार करते हुए विद्यार्थी हरे रंग की पोशाक में विद्यालय पहुंँचे, जिससे पूरा विद्यालय परिसर हरियाली के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी भाषण, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने पारंपरिक गेड़ी चलाकर हरेली पर्व की खुशियांँ मनाईं।

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अमरेश्वर थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया। बच्चों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीत “अरपा पैरी के धार” की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Exit mobile version