Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर होगा विशेष आयोजन

संतोष देवांगन, पाटन : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पाटन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पाटन एसडीएम कार्यालय के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा।

कार्यक्रम का एकत्रीकरण स्थल एसडीएम कार्यालय के पास निर्धारित किया गया है। आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

Exit mobile version