Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांकेर-भिलाई में हुआ सड़क हादसा, बुज़ुर्ग और युवक की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर : कांकेर जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमे एक कार और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जिस टक्कर में कार में सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसके बाद घायल को तुरंत जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिलाई शहर के छावनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक ट्रक और बाइक की टक्कर होने से एक बुज़ुर्ग की मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाश की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच भी की जा रही है।

Exit mobile version