Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेलीबांधा में ट्रक के रौंदने से हुई युवती की दर्दनाक मौत

रायपुर : 27 वर्षीय युवती को तेलीबांधा चौक पर एक ट्रक ने कुचल दिया है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई हैं। एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। यह मामला तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवती का नाम एल.तान्या रेड्डी है। घटना लगभग 11:30 बजे की है।

वह मैग्नेटो मॉल की तरफ से शहर के भीतर मरीन ड्राइव की ओर आ रही थी, तभी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई। तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक रेड सिग्नल होने के कारण ट्रक खड़ा हुआ था, जो मैग्नेटो मॉल की तरफ से टाटीबंध की ओर जा रहा था। सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक आगे बढ़ा।

जिस दौरान स्कूटी को ट्रक ड्राइवर ने लेफ्ट तरफ के चक्के से अपनी चपेट में ले लिया। यह बताया जा रहा है कि युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गयी थी। जिसे ट्रक ड्राइवर ने देखा नहीं और गाड़ी आगे बढ़ा दी। एक्सीडेंट होते ही स्कूटी ट्रक के सामने के हिस्से में फंस गईं। जिससे तान्या ट्रक के पिछले पहिये में दब गई।

Exit mobile version