Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राइस मिल में लगी भीषण आग.. इलाके में हड़कंप.. लाखों के बारदाने और धान जलकर खाक

राइस मिल में लगी भीषण आग.. इलाके में हड़कंप.. लाखों के बारदाने और धान जलकर खाक

दुर्ग : जिले के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में आज सुबह भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। संचालक ने इसकी सूचना जिला प्रशासन के अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों की मदद से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, सुबह आग लगने की जानकारी पर फायर ब्रिगेड को रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि आग काफी बड़ी है। जिसके बाद और गाड़ियों को रवाना किया गया। आग इतनी भीषण थी कि धान और बारदाना जलकर राख हो गए, लेकिन दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान 19 गाड़ी पानी आग बुझाने में लगे थे।

राइस मिल के मालिक छगन लाल चाड़क ने बताया कि, यह आग शार्ट सर्किट से लगी है। वो आग से नुकसान का पूरा आकलन नहीं कर पाए हैं, लेकिन 50-60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Exit mobile version