Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्यूशन जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

दुर्ग : भिलाई क्षेत्र में आज एक छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी में सवार 10वीं की छात्रा रिदिमा साहू को गिट्टी से भरे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे कि, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भिलाई सेक्टर 9 पंथी चौक क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आकृति अपार्टमेंट रिसाली की रहने वाली छात्रा सेक्टर 9 पंथी चौक से होकर ट्यूशन जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं इस हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

Exit mobile version