Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चांवल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बलौदाबाजार : कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटापारा रोड में चांवल से लदे ट्रक के केबिन में आग लग गयी धुंआ निकलते देख वाहन चालक ने ट्रक को शीघ्र सड़क किनारे खड़ा किया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक ड्रायवर ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक बिलाईगढ़ से चांवल भरकर अर्जुनी स्थित गोदाम में रखने जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस शीघ्र मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड का सहयोग मांग तत्काल आग पर काबू करवाया। हालांकि जब तक काबू पाया जाता तब तक आग फैल चुकी थी और कैबिन सहित चांवल में भी आग लग चुकी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आपको यह बता दें, कि आज जिले में आगजनी की यह दुसरी घटना है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है।

Exit mobile version